केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले पुलिस अलर्ट, गौरीकुंड से धाम तक 3 दिन चला सघन निरीक्षण

केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले पुलिस अलर्ट, गौरीकुंड से धाम तक 3 दिन चला सघन निरीक्षण

आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सीओ गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस की एडवांस टीम ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक तीन दिन तक सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली और जंगलचट्टी समेत सभी पड़ावों पर पुलिस बल के आवास, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संचार व्यवस्था और फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच की गई। निरीक्षण में जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गई है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *