आज सचिवालय, देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। हमारा लक्ष्य है कि इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ी पहले से भी अधिक पदक जीतें।
मैंने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें गहन प्रशिक्षण शिविर, खेल संघों के साथ समन्वय और अधिक से अधिक नेशनल चैंपियनशिप उत्तराखंड में आयोजित कराने पर जोर दिया है।

हल्द्वानी के गौलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए करिकुलम कमेटी व परिनियमावली कमेटी का गठन कर दिया गया है और जुलाई से सत्र शुरू करने की दिशा में कार्य तेज किया गया है।
खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी के संबंध में खेल विभाग में ही अधिकाधिक पद सृजित करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी और आउट ऑफ़ टर्न जॉब के विषयों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में बुलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। ताकि सभी लंबित विषयों का त्वरित निपटारा हो सके।
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव श्री अमित सिन्हा जी, अपर निदेशक श्री अजय अग्रवाल जी, प्राचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज श्री राजेश मंमगाई जी तथा उपनिदेशक श्री शक्ति सिंह जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।