रंगो और खुशी के त्योहार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसएसपी…
Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड
लोक भवन में धूमधाम से खेली गई होली, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल
लोकभवन देहरादून में होली का पर्व बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
मेडिकल स्टोर पर छापा , भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद, मालिक गिरफ्तार
स्थान — रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में…
वारण्टियो की धरपकड में कोतवाली कैण्ट पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टो के…
4 मार्च को होली के दिन मुनिकीरेती कौडियाला इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा
सुरक्षा कानूनो का हवाला देते हुए 4 मार्च को होली के दिन मुनिकीरेती कौडियाला इको टूरिज्म…
होली के गुब्बारे बने बवाल की वजह, चकराता रोड पर दो गुटों में भिड़ंत, दुकान में तोड़फोड़
देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को…
होली से पहले सख्त हुआ परिवहन विभाग. देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर में 2500 चालान, ओवरस्पीडिंग और मोबाइल उपयोग पर विशेष अभियान
होली के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए परिवहन विभाग…
मौसम में बदलाव के बीच दून अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़,
मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में बढ़ती गर्मी के कारण संक्रमणजनित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी स्थित दून अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।
अस्पताल के फिजिशियन एवं इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कुमार जी कौल के अनुसार, केवल एक दिन की ओपीडी में ही वह लगभग 124 मरीजों को देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों वायरल इंफेक्शन और गले के संक्रमण यानी अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के मरीजों की संख्या अधिक है। मरीजों में बुखार, खांसी, बलगम, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, आंखों से पानी आना, छींक और राइनाइटिस जैसी शिकायतें आम तौर पर देखी जा रही हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे सामान्य संक्रमण भी तेजी से असर दिखाने लगते हैं। इसके अलावा टाइफाइड, फूड पॉइजनिंग और हेपेटाइटिस-ए के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि अधिकांश मरीज ओपीडी स्तर पर ही उपचार ले रहे हैं और गंभीर रूप से भर्ती होने की स्थिति कम है, लेकिन जांच में कई मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक बाहर का अधपका या अस्वच्छ भोजन और दूषित पानी इन बीमारियों की मुख्य वजह है। ऐसे में लोगों को साफ-सफाई, शुद्ध पानी के सेवन और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।
दून पुलिस लाइन में होलिका दहन, एसएसपी ने सपरिवार मनाई होली
देहरादून पुलिस लाइन में होलिका दहन का पर्व उल्लास और पारिवारिक माहौल के बीच मनाया गया। SSP देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया। इस अवसर पर एसएसपी डोभाल ने पुलिस परिवार के बच्चों और परिजनों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों ने एक साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गीतों की धुन पर पुलिस परिवार की महिलाओं और जनपद में तैनात महिला अधिकारियों ने जमकर नृत्य किया। रंगों की बौछार और पारंपरिक उत्साह के बीच होली का त्योहार पूरे उल्लास से मनाया गया। होलिका दहन कार्यक्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पुलिस लाइन एक बड़े पारिवारिक उत्सव में तब्दील होती नजर आई।
महिला काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम एपस्टीन फाईल में उजागर होने से…