लोक भवन में धूमधाम से खेली गई होली, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

लोकभवन देहरादून में होली का पर्व बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि होली के इस पवित्र त्यौहार में रंग गुलाल प्रदेश वासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमें आने वाले वर्ष में अपने प्रदेश और राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें होली के रंगों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव जीपी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी जमकर होली का जश्न मनाया और एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *