महिला काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम एपस्टीन फाईल में उजागर होने से देश की छवि खराब हुई है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफ़े की मांग को लेकर आज महिला काँग्रेस अध्यक्ष Jyoti Rautela जी ने महिला काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क – घंटाघर – पलटन बाजार होते हुए तहसील चौक एवं वापस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक विरोध-प्रदर्शन के साथ मार्च निकाला।

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा जी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा जी, महासचिव निधि नेगी जी, सुशीला शर्मा जी, अनुराधा तिवारी जी, देवेन्द्र कौर जी, रेखा ढींगरा जी, भावना जी, जिलाध्यक्ष टिहरी आशा रावत जी, शिवानी थपलियाल जी, उमा पंवार जी, अनीता सकलानी जी समेत बड़ी संख्या में महिला काँग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *