देहरादून: लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार

देहरादून: लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाएं गिरफ्तार

देहरादून आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद की है।
छापेमारी के दौरान टीम को चार घरों के पास जंगल में छुपाकर रखे गए 37 प्लास्टिक के जरीकैन और 10 टीन के कनस्तर मिले, जिनमें लगभग 900 किलो तैयार लहन और करीब 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

मौके पर अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

बीना देवी पत्नी वीरेंद्र
मीना देवी पत्नी सुरेश थापा
माया पत्नी वीरू
पूनम पत्नी धनबहादुर

चारों आरोपी लाल तप्पड़ नेपाली बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून की निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *