CAA के तहत 153 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता –

उत्तराखंड में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। ये लोग पाकिस्तान, अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय से संबंधित हैं।

सूत्रों के अनुसार, 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पात्र लाभार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंप सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

दरअसल, Citizenship Amendment Act (CAA) के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता का ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर लिया गया है।

इनमें पाकिस्तान से आए 147 और अफगानिस्तान से आए 6 लोग शामिल हैं। गृह विभाग की जांच के बाद भारत सरकार ने इनके आवेदन स्वीकृत किए हैं, जबकि 51 आवेदन अभी विचाराधीन हैं।

यह प्रावधान 31 दिसंबर 2014 से पहले अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों पर लागू होता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय वर्षों से नागरिकता की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को सम्मान देने वाला है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च के हरिद्वार दौरे के दौरान नागरिकता प्राप्त लोगों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि CAA के तहत उत्पीड़न झेलकर भारत आए लोगों को सम्मानपूर्वक नागरिकता मिलना मानवता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

बताया जा रहा है कि सभी आवेदनों की जांच केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जा रही है।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं, जहां वे जन संवाद और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कामों की समीक्षा करेंगे. कहा ये भी जा रहा है कि अमित शाह के इस कार्यक्रम मे के साथ ही अगले साल प्रदेश में होने वाले चुनाव की तैयारियों का आगाज भी बीजेपी की तरफ से हो जाएगा। वैसे धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *