उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री अजय सिंह* द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत पुलिस उपाधीक्षक श्री परवेज़ अली के पर्यवेक्षण में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 23.02.2026 को थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से अभियुक्त भागवत पुत्र नारायण पता न्यू सारी थाना धोत्री जनपद उत्तरकाशी से कार में अवैध चरस 2.180 किलोग्राम (commercial quantity) व 5 किलोग्राम डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि उक्त चरस व डोडा पोस्त को मैं सुंदर नाम का व्यक्ति जो पिंसवाद बूढा केदार जनपद टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है से लेकर आया था जिसे मैं ऊंचे दामों पर देहरादून व ऋषिकेश क्षेत्र बेचने आया था जिससे मुझे बहुत अधिक मुनाफा होता लिए यह काम अधिक धन कमाने की लालच में करता था