पुलिस कस्टडी में पीआरडी जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सिर्फ लाइन हाजिर

देहरादून। नारी निकेतन में संवासिनी की आत्महत्या के प्रकरण के ठीक बाद हिरासत में हुई मौत से बवाल मच गया। रायपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिस हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

मृतक सुनील रतूड़ी सर्वे चौक स्थित युवा कल्याण कार्यालय में क्लर्क था।
हिरासत में पीआरडी कर्मी की संदिग्ध मौत से उपजे बवाल के बाद रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसएसपी परमेन्द्र डोभाल ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार,28 मार्च की दोपहर को पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पीआरडी कर्मी सुनील रतूड़ी को पुलिस ने हवालात में बंद किया था।
हवालात में कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेसुध अवस्था में सुनील रतूड़ी को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *