इंस्टाग्राम ने फंसाया: चोरी के हार का रियल बनाकर किया पोस्ट,पुलिस ने दबोचा
आरोपी घरेलू सहायिका विमला ने चोरी का कीमती हीरे का हार पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी फोटो..
ऐसे हुआ खुलासा:
मालकिन नितिशा वत्स के परिचितों ने इंस्टाग्राम पर देखा हार,
पुलिस में दर्ज कराया मुकदमा..
झांसे में रखा: एक साल पहले आईटी पार्क स्थित घर के लॉकर से उड़ाए थे आभूषण
, मालकिन को यकीन दिलाया था कि वह खुद कहीं रखकर भूल गई हैं.
| माल बरामद:
आरोपी महिला विमला के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के आभूषण बरामद,
जोहड़ी रोड से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को इनाम
सफल अनावरण पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की.
देहरादून
1 साल पहले हुई चोरी का खुलासा
देहरादून पुलिस ने करीब एक साल पहले हुई लाखों रुपये के हीरे और सोने के आभूषणों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। घरेलू सहायिका ने ही घर से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए थे और इंस्टाग्राम पर हीरे का हार पहनकर फोटो पोस्ट करना उसके लिए भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से सुराग मिलने के बाद राजपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी के सभी कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं। एसएसपी देहरादून ने इस खुलासे वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
