दीपक अग्रवाल और मान देवी ने हड़पी करोड़ों की जमीन, अब पुलिस ने ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की भूमि धोखाधड़ी के मामले में दीपक अग्रवाल और मान देवी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को बलवंत सिंह (निवासी साईं मंदिर के पास, राजपुर रोड, देहरादून) ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मौजा डाक पट्टी, राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर 120-120 गज के दो प्लॉट सुंदर अग्रवाल (दिल्ली) और अशोक कुमार गुप्ता (दिल्ली) को बेच दिए गए। आरोप है कि इस सौदे के बदले आरोपियों ने करोड़ों रुपये प्राप्त किए।
शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में मु.अ.सं. 108/26 के तहत धारा 318(4), 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर तंत्र, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लगातार दबिश के बाद 30 जून 2026 को राजपुर तिराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
दीपक अग्रवाल (52 वर्ष)
पुत्र गोपाल अग्रवाल, निवासी 75, देहरा खास, आशीर्वाद एंक्लेव, थाना पटेल नगर, देहरादून।
मान देवी (70 वर्ष)
पत्नी रतन सिंह, निवासी 41, राजपुर रोड, देहरादून।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अनित कुमार
कांस्टेबल अमित
कांस्टेबल मोहित
महिला कांस्टेबल प्रीति
देहरादून पुलिस ने कहा है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भूमि धोखाधड़ी और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
