ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रही जंग का असर अब भारत मे अब गैस आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि देहरादून जिले में घरेलू उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में भारत सरकार ने गैस वितरण के लिए प्राथमिकता तय की है। उन्होंने बताया कि सबसे पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी गई है, ताकि आम लोगों को गैस की आपूर्ति पूरी तरह से मिलती रहे।

वहीं दूसरी प्राथमिकता व्यवसायिक उपभोक्ताओं को दी गई है, जिसमें भी केवल जरूरी सेवाओं जैसे स्कूल और अस्पताल को ही प्राथमिकता दी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून ने बताया कि वर्तमान में देहरादून जिले को गैस की सप्लाई मिल रही है और विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से पहुंचती रहे।