एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की गुंडागर्दी करने वालों पर कार्यवाही
जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार हथियार से किया था हमला
डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण
दिनांक 28.02.2026 को वादी श्री नारायण सिंह धामी निवासी: आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी द्वारा थाना काठगोदाम में लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात/नामित व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र पर चम्बल पुल के पास धारदार हथियार से गले पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम में मु.अ.सं.- 22/26, धारा- 109 (1) बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।