उत्तराखंड में होली की धूम, मंत्री जोशी ने मिलजुलकर होली मनाने का दिया संदेश

उत्तराखंड में होली की धूम मची हुई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जहां लोगों ने जमकर रंगों का त्योहार मनाया।

गणेश जोशी ने कहा कि होली भाईचारे और खुशहाली का त्योहार है और हमें इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान कुमाऊनी, गढ़वाली और जौनसारी गीतों पर खुद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में आए प्रदेश भर के लोक कलाकारों ने भी होली के त्यौहार को मनाया। जोशी ने कामना की कि होली का त्योहार देश और प्रदेश में खुशहाली लेकर आए। कैबिनेट मंत्री जोशी ने राज्यवासियों को रंगोत्सव की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि रंगों के पर्व होली को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के तौर पर मनाएं एवं अनावश्यक हुडदंग से बचें। इस मौके पर कुर्मांचल परिषद के सदस्यों द्वारा पारम्परिक शैली में कुमांउनी होली गाकर समा बांधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *