हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 02 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नैशविला रोड स्थित अपने भाई देवी दत्त जोशी के निजी आवास में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधि-विधान से सुंदरकांड का श्रवण कर भगवान हनुमान से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आपसी भाईचारे और एकता के सूत्र में बांधते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *