उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड सेफ्टी की कवायत निरंतर चल रही है सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों के किनारे क्रैश बैरियर लगाने का कार्य निरंतर चल रहा है। सचिव पीडब्ल्यूडी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि राज्य की सड़कों पर बड़े पैमाने में क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं ताकि वाहनों को खाई में गिरने से रोका जा सके ब्लैक स्पॉट और कही पर कर्व गड़बड़ है उसे सही किया जाए ताकि पहाड़ी क्षेत्र में यात्रा सुरक्षित हो सके राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य की सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर क्रैश बैरियर लगाए जाए।
सचिव पीडब्ल्यूडी ने यह भी बताया कि क्रैश बैरियर का कार्य 2 से 3 वर्षों में पूरा हो जाएगा वहीं राज्य में जो नई सड़के आवंटित हो रही है उनमें पहले से ही क्रैश बैरियर लगाने के नियम बना दिए गए हैं।