देहरादून
प्रेम में धोखे और सगाई से आहत प्रेमिका ने रची हत्या की साजिश, 5 लाख की सुपारी देकर प्रेमी पर करवाई फायरिंग,पुलिस ने किया मामले का खुलासा
देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में सत्यम कुमार पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सत्यम की पूर्व परिचित मालिया रहमान ने रिश्ते में धोखे और उसकी सगाई तय होने से आहत होकर हत्या की यह साजिश रची थी। मालिया ने अपने साथी मोहित और शूटरों (अंकित व अंकुर) के जरिए सत्यम पर फायरिंग करवाई थी, जिसमें सत्यम घायल हो गया था। पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी शूटर अंकित को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद मुख्य साजिशकर्ता मालिया रहमान और मोहित को भी पकड़ लिया गया। पुलिस कस्टडी में मीडिया से बात करते हुए मालिया रहमान ने कबूला कि सत्यम ने उसका मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से इस्तेमाल किया था और जब उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली, तो आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया
