देहरादून
बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी की निष्पक्षक जाँच हो- कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल
बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बद्रीनाथ में हुई चोरी में मंदिर समिति अध्यक्ष की भूमिका संदेहासपद है तथा इसकी जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति जज की निगरानी में होनी चाहिए। साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से मन्दिर समिति के अध्यक्ष हटाना चाहिए। गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरे कार्यकाल में सरकार मुझ पर जो आरोप लगा रही उसकी भी समिति द्वारा जांच हो। सरकार मुझ पर आरोप लगा कर चंदा चोरी प्रकरण को दबाना चाहती हैं। एक समिति बने जो हाई कोर्ट के सेवानिवृत्ति जज की निगरानी में हो और वह समिति मेरे कार्यकाल और बद्रीनाथ चंदा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें मैं इस जांच के लिए तैयार हूं। साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा जो दूसरा व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऊपर से प्राप्त आदेशों के तहत यह किया गया है। साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहता हूं कि मंदिर समिति के अध्यक्ष को अभी तक पद पर वह क्यों बने हुए हैं। इस कृत्य से उत्तराखंड की जनता की आस्था को आघात पहुंचा है और मुख्यमंत्री को जनता के सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए।
