– देहरादून
– वाहन चोर गिरोह को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोर गिरोह को थाना डालनवाला और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा देहरादून में अलग-अलग जगह पर गाड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि देहरादून में अलग-अलग जगह पर एक्टिवा समेत कई बाइकों की चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हो रही थी, जिसमें नेहरू कॉलोनी, डालनवाला में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके चलते दून पुलिस को कामयाबी मिली और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहनों के भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी मोहन क्षेत्रीय है जिसका पिछला अपराधिक रिकॉर्ड भी है साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई में शामिल टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा ₹5000 की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई है।
