देहरादून में ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की मेजबानी में आयोजित उत्तराखण्ड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 22वाँ वार्षिक सम्मेलन तीन दिनों तक चले अकादमिक सत्रों, कार्यशालाओं और वैज्ञानिक चर्चाओं के बाद सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 13 से 15 मार्च तक चला यह सम्मेलन राजपुर रोड स्थित होटल आकेता और होटल रेड फॉक्स में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह (कुलपति, सैफई विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश) और विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय (अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी) की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर डॉ. एस. एन. सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. राजीव रमन और डॉ. राजेश माहेश्वरी सहित कई वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ मौजूद रहे।