देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला

देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर सामने आ रही है. विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार 50 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.
पुलिस के मुताबिक रुद्रप्रयाग निवासी सलमान आसिफ ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दी है कि उनकी बहन कहकशां आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शाहबाज आलम के साथ हुआ था. पीड़ित पक्ष का कहना है कि निकाह के समय दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से और दहेज की मांग की जाती रही. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाहिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी. बताया गया है कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे मृतका ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि पति और ससुराल वाले गुस्से में हैं और सुबह तक 50 लाख रुपये मंगवाने का दबाव बना रहे हैं. मामले में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कर विसरा FSL जांच के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी पति शाहबाज आलम, जो देहरादून की एक पैथोलॉजी लैब में काम करता है, को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और मामले की गहराई से पड़ताल जारी है.!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *