राजपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक रेस बनी युवक की मौत का कारण।
रैपिडो सवार अंकित पाल की टक्कर के बाद उपचार के दौरान मौत।
सीसीटीवी में सामने आया—दो बाइकों से टक्कर, फिर गिरे युवक के ऊपर चढ़ाई बाइक।
दुर्घटना की धारा बदलकर गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज।
चारों आरोपी युवक गिरफ्तार, आपस में रेस लगाने की बात कबूली।
पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।