देहरादून में 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

देहरादून में 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए।

उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर नारियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और सेना में प्रदेश की उल्लेखनीय भागीदारी गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने भव्य सैन्य धाम के शीघ्र लोकार्पण की बात दोहराई और अगले स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *