उत्तराखंड में स्टेट और जिला डिजास्टर प्लान को रिव्यू किया जा रहा है, जो 2009 और 2018 के बाद फिर से हो रहा है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते जलवायु परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को अपडेट किया जा रहा है। इसमें जोखिम मूल्यांकन, संसाधन मैपिंग, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र, और सामुदायिक सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। योजनाओं को फील्ड स्तर पर अधिक व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी और जनहानि को कम किया जा सकेगा। सचिव आपदा प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।