*राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान*
*नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन, माननीय मुख्यमंत्री एवं पुलिस नेतृत्व ने दी टीम को बधाई*
देहरादून, 06 नवंबर 2026।
SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की CBRN (Chemical, Biological, Radiological and Nuclear) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखण्ड पुलिस का गौरव बढ़ाया है।
गाजियाबाद में दिनांक 02 से 04 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने प्रथम, SDRF उत्तराखण्ड ने द्वितीय तथा बिहार SDRF ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता, सुरक्षा प्रबंधन एवं बेहतर समन्वय का परिचय दिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बठिंडा में आयोजित नॉर्थ जोन CBRN प्रतियोगिता में भी SDRF उत्तराखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करना टीम की निरंतर मेहनत एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है।
*मुख्यमंत्री एवं पुलिस नेतृत्व ने दी बधाई*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने SDRF उत्तराखण्ड की इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर CBRN प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि SDRF जवानों की मेहनत, समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाती है।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने भी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह उपलब्धि उत्तराखण्ड पुलिस की तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुदृढ़ तैयारियों का प्रमाण है।
पुलिस महानिरीक्षक SDRF श्री योगेन्द्र सिंह रावत ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जवानों के अनुशासन, कठिन परिश्रम, तकनीकी दक्षता एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने दी टीम को बधाई
सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए टीम कमांडर SI संतोष परिहार, सेफ्टी ऑफिसर SI पुष्कर सिंह जीना एवं टीम प्रबंधक SI आशीष रावत के योगदान की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि टीम की मेहनत, समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
*प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम के सदस्य:*
SI आशीष रावत (टीम प्रबंधक), SI संतोष परिहार (टीम कमांडर), SI पुष्कर सिंह जीना (सेफ्टी ऑफिसर), HC उमेश भट्ट, HC नवीन कुंवर, HC रॉबिन सिंह, CT नीरज परगाई, CT प्रदीप लसियाल, CT हरीश गोस्वामी, CT संदीप रावत, CT हेमंत सिंह, CT विकास, CT बृजेश, CT राजेंद्र सिंह, CT जगजीत सिंह, CT गुड्डू कुमार, CT गब्बर सिंह, CT वीरेंद्र सिंह एवं CT सागर कुमार।
यह उपलब्धि SDRF उत्तराखण्ड की तकनीकी विशेषज्ञता, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं आपदा प्रतिक्रिया की तैयारियों को दर्शाती है। टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देकर एक बार फिर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।
