परिवहन विभाग उत्तराखंड पॉल्यूशन मॉड्यूल 2.0 लॉन्च करने जा रहा है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी और सख्त होगी। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि नए मॉड्यूल में वाहन के पॉल्यूशन टेस्ट के दौरान रियल टाइम में फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे फर्जी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पर रोक लगेगी। पहले चरण में इसे देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में लागू किया जाएगा, फिर पूरे प्रदेश में रोल आउट किया जाएगा। इस मॉड्यूल में कई महत्वपूर्ण बदलाव और तकनीकी सुधार किए गए हैं, जिससे मशीन संचालकों में भी जवाबदेही बढ़ेगी। परिवहन विभाग का कहना है कि इससे प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।