विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना, 33% महिला आरक्षण की मांग

विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना, 33% महिला आरक्षण की मांग

उत्तराखंड में महिला आरक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आज विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी केवल महिलाओं का शोषण करना जानती है और उत्तराखंड बीजेपी के कई नेता महिला शोषण के मामलों में अपराधी घोषित हो चुके हैं।


कांग्रेस ने ऐलान किया कि पार्टी एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। यह मांग 28 अप्रैल को आहूत विधानसभा के विशेष सत्र में भी पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *