पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा_ कांग्रेस ने पूछे सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उससे पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से 10 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि रोड शो के अलावा प्रधानमंत्री उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक कर इन 10 सवालों के जवाब दें। पहला सवाल पूछा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जो भाजपा के कथित तौर पर VIP हैं उनका नाम उजागर करके जाएं। सीबीआई की जांच क्यों आगे नहीं बढ़ पाई।
प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड के दौरे पर 5 साल पहले आए थे उन्होंने कहा था कि डबल इंजन सरकार बनने पर उत्तराखंड का पानी और जवानी पहाड़ के काम आएगी, इन दोनों को पहाड़ में रोकने के लिए आपकी सरकार ने क्या किया।
राज्य के कई प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए, उसे पर सरकार क्या कर रही है। नौकरियों को बेचने का कारोबार मंत्रियों की पत्नियों अपने घर से चला रही है। उपनल कर्मियों के नियमितीकरण का क्या हुआ। शराब और खनन के कारोबार से कर्ज का ब्याज नहीं चुकाया जा रहा है इसके लिए क्या उपाय किया जा रहा है। चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने जा रहा है उससे पर LPG की सप्लाई के लिए क्या कुछ किया जा रहा है।