कहा- इसे खत्म कर रहा हूं, अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम –

पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की है।

प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर क्या करेंगे अरिजीत सिंह

  • ग्लोबल कोलेबोरेशन (2027):विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम करेंगे और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे।
  • वर्ल्ड टूर: 2027 में दुनिया भर में लाइव शो करेंगे। इसके साथ वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स भी होंगे।
  • स्पेशल प्रोजेक्ट्स:अपने नए गानों और एल्बम्स को सीधे दर्शकों तक पहुंचाने की योजना।
  • इंडिपेंडेंट म्यूजिक:फिल्मों से अलग हटकर अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और फ्यूजन म्यूजिक पर काम करेंगे।

अरिजीत सिंह ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय से इस पर विचार किया और अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है। वे अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़ते रहेंगे।

साल 2014 के गिल्ड अवॉर्ड में सिंगर अरिजीत सिंह गाने तुम ही हो के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे। इस समय सलमान खान और रितेश देशमुख स्टेज पर मौजूद थे, जो लगातार सिंगर से मजाक कर रहे थे। मंच पर आकर अरिजीत ने कहा, ‘आप लोगों ने सुला दिया।’ इस पर सलमान ने कहा था, ‘इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे तो ऑडियंस सोएगी ही।’

अरिजीत बिना जवाब दिए स्टेज से उतर गए, लेकिन उनके बाद इसी गाने ‘तुम ही हो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथून ने अरिजीत की बेइज्जती का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘तुम ही हो गाने ने लोगों को सुलाया नहीं, जगाया है।’

इस पर सलमान ने फिर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘अरे आपके सिंगर सोते-सोते आए हैं।’ जवाब में मिथुन ने कहा, ‘अरिजीत ने बहुत सब्र से गाया है और ये सब्र म्यूजिक इंडस्ट्री की जरुरत है।’

पहले तो सलमान मिथून की पैंट पर चिपका हुआ एक कागज का टुकड़ा निकालते हैं और उनका भी मजाक बनाते हैं। इस पर मिथून ने जवाब दिया, ‘आप 6 घंटे बैठाकर रखते हो, इसलिए ये होता है।’

उनकी बात पर सलमान हंसते-हंसते रुक जाते हैं और फिर गुस्से में चिल्लाकर कहते हैं, ‘हो गया तुम्हारा अब निकलो।’ इस पर मिथून ने कहा था- ‘मैं नहीं डरा।’ दोनों के बीच अनबन देख हर कोई सीरियस हो गया था।

अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए गाना गाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही फिल्म से उनका गाना हटा दिया गया। खबर मिलने के बाद अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान से माफी मांगी और विनती की कि उनका गाना फिल्म से न हटाया जाए। हालांकि माफी का कोई असर नहीं हुआ।

अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल करियर में 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु समेत कई भाषाओं में करीब 700 से ज्यादा गाने गाए हैं। वो 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत कुल 122 अवॉर्ड जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *