देहरादून
यूपीसीएल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी…..!!
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) में लंबे समय से लंबित पदोन्नति, नियमितीकरण, समयबद्ध वेतनमान और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
प्रबंध निदेशक एम.डी. ध्यानी के निर्देश पर 27 पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी, 37 कर्मचारियों का नियमितीकरण, 36 कर्मचारियों को प्रथम/द्वितीय/तृतीय सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ तथा लगभग 450 लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज
इन आदेशों के बाद यूपीसीएल के अभियंताओं एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्रवाई को कर्मचारियों ने सकारात्मक पहल बताया है। उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में यह फैसला कर्मचारियों के मनोबल और कार्यक्षमता को नई मजबूती देगा।
