उत्तराखंड में बदला मौसम, 11 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, 11 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 7-8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदान से पहाड़ तक असर दिखेगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र सिंह तोमर के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट और 7-8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 अप्रैल तक रहेगा, इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *