देहरादून
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया में भेजे गए नोटिस में विसंगतियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तार रूप से चर्चा हुई। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव भी है। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि प्रदेश में हो रही एसआईआर प्रक्रिया में जो भी विसंगतियां है या जो भी नोटिस आ रही है उसको चुनाव आयोग गहनता से जांच करें। मैपिंग की जो प्रक्रिया चल रही उसको सुचारू रूप से मैपिंग की जाए ताकि कोई भी मतदाता अपने मतों से वंचित न रह सके।
