सहमी हुई वृद्धा को मिला पुलिस का साथ, सुरक्षा के साथ दिलाया अपनेपन का अहसास।
कोटद्वार पुलिस की संवेदनशीलता एवं सजगता से बुजुर्ग महिला पहुंची, सुरक्षित परिजनों के पास।
आज दिनांक 24.03.2026 को कोटद्वार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल विनीत फारसी द्वारा ग्रस्तनगंज पुल के पास एक बुजुर्ग महिला लावारिस अवस्था में भटकती हुई दिखाई दी, जो सहमी हुई प्रतीत हो रही थी। पूछताछ करने पर बुजुर्ग महिला ने घर जाने की इच्छा जताई, किन्तु वह अपना स्पष्ट पता नहीं बता पा रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल उन्हें रेस्क्यू कर उन्हें कोतवाली कोटद्वार लाया गया, एवं महिला के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किये प्रयासों से अंततः महिला की पहचान वीरा देवी, निवासी रतनपुर, कोटद्वार के रूप में हुई। जिसके पश्चात उनके परिजनों से संपर्क कर बुजुर्ग महिला के संबंध में जानकारी दी गई एवं उनके सकुशल कोतवाली में होने की सूचना दी गई। इसके पश्चात बुजुर्ग माता का परिवार उन्हें लेने हेतु कोतवाली कोटद्वार पहुंचा, जहां बुजुर्ग महिला को उनके पुत्र प्रवीन रावत के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।