ज़िलाधिकारी टिहरी द्वारा आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ब्रहमपुरी, नीरगढ़, तपोवन, खारास्रोत, ढालवाला व ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट आदि क्षेत्रो का किया निरीक्षण ।

आज अधिकारियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ब्रहमपुरी, नीरगढ़, तपोवन, खारास्रोत, ढालवाला व ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट आदि क्षेत्रो का निरीक्षण किया,
ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए राफ्टिंग हेतु पर्यटन व राफ्ट को ले जाने वाले वाहनों का डेटा तैयार करे तथा कितने स्थानो पर बुकिंग होती है इन सब को पहले से व्यवस्थित कर लें ताकि यात्रा सीजन में जाम की स्थित न हो । व्यापरिक तौर पर किराये पर दिये जाने वाले दोपहिए वाहनों के स्वामियों के पास वाहन पार्किंग की कितनी जगह है यदि वाहन पार्किंग क्षमता से अधिक पाए जाते हैं तो नोटिस जारी करें ।
तपोवन क्षेत्र निरीक्षण के दौरान डैक्कन बैली मार्ग पर नाले की तरफ सुरक्षात्मक उपाय करने, बालक नाथ मार्ग पर नाली की मरम्मत करने, पोल पर लटकते तारो को सही सुव्यस्थित करने, अनावश्यक पोल क्योसक को हटाने, नाली की साफ सफाई करने तथा पूर्ण रूप से कबर करने, पार्किंग पर बने राफ्टिंग ऑफिस को हटाने के निर्देश ईओ तपोवन को दिए ।


खारा स्रोत पार्किंग के पास ध्वस्त हुए पुराने पुल का मलबा हटाने के लिए लोनिवि को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
एन एच के अधिकारियों को एनएच की नालियों को साफ करने, शिवपुरी क्षेत्र में पड़े मलबे को तत्काल प्रभाव से हटाएं जाने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *