नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े कई ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लिए गए
किन्नर/ट्रांसजेंडर समाज के सम्मान एवं उनके अधिकारों को सशक्त करते हुए पूरे नगर निगम क्षेत्र में बधाई हेतु ₹5100 की धनराशि निर्धारित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया
साथ ही नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने में पांच बार से निर्वाचित नगर निगम की वरिष्ठ पार्षद बड़ी बहन अमिता सिंह जी,नव निर्वाचित पार्षद रमेश गौड़ जी एवं पुष्कर चौहान जी के साथ संयुक्त रूप से बोर्ड बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन कराया गया
बड़ी बहन अमिता सिंह जी के द्वारा पर्यावरण मित्रों के विषय को प्रमुखता से उठाया गया विशेषकर कोरोना काल जैसी जानलेवा परिस्थिति में भी अपनी जान की परवाह किए बिना निरंतर शहर को स्वच्छ रखने में उनके योगदान, मेहनत, आर्थिकी स्थिति एवं कार्य के प्रति लगन को देखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया की
शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत नींव—हमारे पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) के सम्मान में बड़ा निर्णय लेते हुए उनका वेतन 500 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन किया गया है।
यह निर्णय केवल वेतन वृद्धि नहीं, बल्कि मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे निश्चित रूप से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने वाले सभी पर्यावरण मित्रों के लिए आज का दिन वास्तव में ऐतिहासिक रहा
इसके लिए मा० महापौर जी, समस्त साथी पार्षदगणों एवं पूरे बोर्ड को हार्दिक बधाई एवं आभार
बोर्ड बैठक अभी कल सुबह प्रातः 11:00 से पुनः जारी रहेगी इसमें अभी महत्वपूर्ण प्रस्ताव लगभग 700 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भी प्रस्ताव आएगा जिससे देहरादून शहर
साफ दून-स्वच्छ दून का नारा साकार हो सके
एव पूरे देहरादून के समस्त 100 वार्डों में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाने जैसे महत्वपूर्ण और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कल चर्चा होगी और
उन्हें बोर्ड के माध्यम से स्वीकृति दिलाई जाएगी