सीनियर सिटिजन से 69 लाख की साइबर ठगी का खुलासा | आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार – उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा एक्शन

सीनियर सिटिजन से 69 लाख की साइबर ठगी का खुलासा | आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: 03.04.2026
एसटीएफ / साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

मामला क्या था?
अपराधियों ने खुद को दिल्ली पुलिस व कोर्ट अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया और मनी लॉन्ड्रिंग केस के नाम पर ₹69 लाख की ठगी कर ली।

कैसे हुआ खुलासा?
एसटीएफ / साइबर क्राइम पुलिस द्वारा की गई तकनीकी जांच में एक बैंक खाते का पता चला, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।

गिरफ्तारी
आरोपी भगवत सरन (33 वर्ष) को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

आरोपी के खाते में लाखों का संदिग्ध लेनदेन और 30 साइबर शिकायतें पाई गईं।

बरामदगी
✔️ बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर
✔️ 02 डेबिट कार्ड

जनता के लिए जरूरी जानकारी :-

* अनजान वीडियो कॉल या WhatsApp कॉल पर भरोसा न करें ।
* कोई भी एजेंसी “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती।
* अपनी बैंक/OTP/दस्तावेज जानकारी साझा न करें।
* फर्जी निवेश व ऑनलाइन स्कीम से सावधान रहें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या
cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

उत्तराखण्ड पुलिस – साइबर अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *