देहरादून*
आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन की मांग
राजधानी देहरादून में आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे के नेतृत्व में आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो एक अक्टूबर से कार्य बहिष्कार और धरना शुरू करेंगी। आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग है कि उन्हें 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए और अन्य राज्यों की तरह सुविधाएं दी जाएं। उनका आरोप है कि 3 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में हाई पावर कमेटी बनाने का वादा हुआ था, लेकिन ढाई साल बाद भी उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। साथ ही सरकार ने उनके भुगतान का हेड अब NHM कर दिया है, जबकि पहले राज्य सरकार से 3 हजार मानदेय और 10 प्रतिशत इंसेंटिव मिलता था। आशाओं का कहना है कि NHM से पूरा भुगतान कभी नहीं आता, बजट नहीं होने का हवाला देकर आधा-अधूरा पैसा दिया जाता है।
