देहरा
खड़गे रैली के बाद शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस का हमला, 7 सितंबर को सीएम आवास घेराव
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि 7 सितंबर से पहले सरकार कांग्रेस की मांगों को मान लेती है तो पार्टी अपने कार्यक्रम को लेकर पुनर्विचार कर सकती है, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम होगा।गोदियाल ने सरकार से मांग की कि हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले को सही ठहराने का काम किया है।
इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।
