बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर निरंजन डोभाल को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी निरंजन डोभाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंजन डोभाल संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, अरविंद डोभाल, समीर डोभाल, राकेश चड्ढा, संध्या थापा, भावना सबरवाल आदि उपस्थित रहे।
