मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून और National Disaster Alert Portal द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी Red Alert को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी करते हुए 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
