उत्तराखंड में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण

राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न,
उत्तराखंड में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण

उत्तराखंड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें आठ जनपदों, हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चमोली, चम्पावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया गया।
बाढ़, भूकम्प, भूस्खलन, औद्योगिक दुर्घटना, वनाग्नि और सड़क हादसों जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर अभ्यास कर विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखा गया।


सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मॉक ड्रिल में सभी विभागों के बीच अच्छा समन्वय देखने को मिला और प्रतिक्रिया प्रणाली संतोषजनक रही। उन्होंने बताया कि सामने आई कमियों का विश्लेषण कर भविष्य में और बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *