गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून में गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में केंद्र सरकार से घेरबाड़ (फेंसिंग) के लिए प्राप्त 25 करोड़ रुपये के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को जनपदवार प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने और शेष राशि के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य बजट में घेरबाड़ हेतु निर्धारित 20 करोड़ रुपये के तहत जिलेवार कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *