नैनीताल अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े रुख और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा परिणाम सामने आया है। थाना मुखानी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है।
150 सीसीटीवी कैमरों ने राज खोला है ।
इस सफल अभियान की सबसे बड़ी कड़ी तकनीक और पुलिस की मेहनत रही। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पैनी नजरों ने फुटेज में एक संदिग्ध की पहचान की, जिसके बाद मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी तक पहुंचा जा सका।
तब अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी साफ कर दी थी। पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की