मेडिकल स्टोर पर छापा , भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद, मालिक गिरफ्तार

स्थान — रुद्रपुर

जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। एसटीएफ कुमायूं यूनिट, कोतवाली गदरपुर पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार गदरपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

छापे के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी 53 वर्षीय राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 9416 ट्रामाडोल मिश्रित प्रतिबंधित कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलाम टैबलेट और 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए, जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां कहां से लाता था और किन स्थानों पर सप्लाई करता था।

पुलिस के अनुसार जनपद में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *