होली के दिन भी जारी रहेगी खुशियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा

देहरादून में
होली पर्व के अवसर पर भी प्रदेश में खुशियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा का संचालन जारी रहेगा। इस सेवा के तहत प्रसव उपरांत जच्चा-बच्चा एवं एक वर्ष से कम आयु के बच्चों को स्वस्थ होने पर होली के दिन भी निःशुल्क घर तक पहुंचाया जाएगा।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिन भी अल्ट्रासाउंड जांच के लिए घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

प्रदेश में कुल 128 खुशियों की सवारी सेवाएं संचालित हैं, जिनमें देहरादून जनपद में 17 वाहन कार्यरत हैं। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *