देहरादून में ट्रक हादसा: यमुना पुल के पास एक व्यक्ति लापता, सर्चिंग जारी
जनपद में आज दो अलग-अलग स्थानों पर हुए ट्रक हादसों ने हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा जूडो क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक ट्रक सीधे नदी में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि ट्रक में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

वहीं दूसरी और गंभीर घटना यमुना पुल के समीप हुई
इस हादसे में ट्रक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की खबर से चिंता बढ़ गई।
SDRF पोस्ट डाकपत्थर टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यमुना पुल से लेकर डैम क्षेत्र तक नदी किनारे और संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
काफी प्रयासों के बावजूद देर शाम तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। SDRF की टीम लगातार सर्चिंग में जुटी हुई है और अभियान अभी भी जारी है।