हल्द्वानी : यात्रियों से भरी टैंपो ट्रैवलर पलटी,घायल यात्रियों को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती…….

कालाढूंगी – नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम अलग -अलग हादसों में कई यात्री घायल हो गए। दरअसल इस मार्ग पर दो अलग घटनाओं में पर्यटकों की दो टेंपो ट्रैवलर पलट गई। घटना में बहुत से यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर करीब 300 मीटर के अंतर में 2 टेम्पो ट्रैवलर वाहन पलट गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से निकटतम अस्पताल पहुंचाया वहीं गंभीर रूप से घायल हुए कई पर्यटकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली जबकि दूसरा टेम्पो ट्रैवलर हरियाणा नंबर की है। संभवत यह लोग घूमने के लिए नैनीताल या उसके आसपास के क्षेत्र में आए थे। खबर लिखे जाने तक पांच घायल सुशील तिवारी अस्पताल पहुंच गए थे, जबकि अभी कई घायल आने बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *