जिलाधिकारी के खिलाफ बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, न्यायालय बहिष्कार का ऐलान

जिलाधिकारी के खिलाफ बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, न्यायालय बहिष्कार का ऐलान

देहरादून में जिलाधिकारी के खिलाफ वकीलों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। बार एसोसिएशन ने आम सभा में बड़ा निर्णय लेते हुए न्यायालयों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
देहरादून के विधि भवन में आयोजित आम सभा में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जिलाधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताई। यह विरोध वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ समाचार पत्र में प्रकाशित टिप्पणी को लेकर किया गया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने न सिर्फ इस टिप्पणी की निंदा की, बल्कि जिलाधिकारी के अधीन आने वाले राजस्व न्यायालयों और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया। वकीलों का कहना है कि दाखिल-खारिज और विरासत से जुड़े कई मामलों की फाइलें महीनों से लंबित हैं और सुनवाई के लिए समय तक निर्धारित नहीं किया जा रहा है।
इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि जब तक जिलाधिकारी का ट्रांसफर नहीं होता, तब तक जिलाधिकारी न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही मंगलवार तक राजस्व न्यायालयों और रजिस्ट्रार कार्यालयों का भी पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *