आस्था की सुरक्षा अब डिजिटल कवच के साथ…
उत्तराखण्ड पुलिस की ऐतिहासिक पहल
कांवड़ मेला-2026 में पहली बार प्रशिक्षित Cyber Commandos की तैनाती
महाकुम्भ-2027 की विश्वस्तरीय साइबर सुरक्षा की मजबूत नींव रखता उत्तराखण्ड
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के दूरदर्शी निर्देशों एवं पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पुलिस ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित Cyber Commandos को तैनात किया है।
यह केवल एक सुरक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि “Digital Secure Pilgrimage” की दिशा में उत्तराखण्ड का विज़न है, जो आने वाले महाकुम्भ-2027 को विश्व के सबसे सुरक्षित डिजिटल धार्मिक आयोजनों में शामिल करने की मजबूत शुरुआत है।
गृह मंत्रालय (MHA) के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा प्रशिक्षित Cyber Commandos अब उत्तराखण्ड की डिजिटल सुरक्षा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
24×7 Digital Shield रहेगा सक्रिय
चार विशेष साइबर इकाइयाँ लगातार कार्य करेंगी—
Cyber Security Unit
Social Media Monitoring Unit
Cyber Intelligence Unit
Incident Response Unit
ये टीमें पूरे कांवड़ मेले के दौरान साइबर स्पेस, सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 निगरानी रखकर किसी भी साइबर खतरे का तत्काल विश्लेषण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करेंगी।
महाकुम्भ-2027 की तैयारी अभी से…
कांवड़ मेला-2026 केवल एक ड्यूटी नहीं, बल्कि महाकुम्भ-2027 के लिए उत्तराखण्ड का Live Cyber Security Mission है।
इस अभियान से प्राप्त अनुभव, तकनीकी विश्लेषण एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियाँ भविष्य में महाकुम्भ-2027 के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित साइबर सुरक्षा तंत्र (Cyber Security Framework) विकसित करने का आधार बनेंगी।
Cyber Commandos की प्रमुख जिम्मेदारियाँ
फेक न्यूज एवं अफवाहों पर त्वरित निगरानी।
फर्जी होटल एवं ट्रैवल बुकिंग, UPI, QR Code, फिशिंग एवं अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी पर प्रभावी रोकथाम।
Cyber Helpline 1930 एवं NCRP पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित तकनीकी विश्लेषण।
कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली डिजिटल गतिविधियों की पहचान एवं रियल-टाइम अलर्ट।
फर्जी वेबसाइट, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट एवं साइबर अपराधियों पर सतत कार्रवाई।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड ने Cyber Commandos को तकनीकी दक्षता, साइबर इंटेलिजेंस एवं रियल-टाइम सूचना साझाकरण को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड ने सभी Cyber Commandos को आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक साइबर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में श्री तरुण उप्पल (Director, I4C), अपर पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) श्री लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री शान्तनु पाराशर, क्षेत्राधिकारी (STF) श्री ऋषि चमोला तथा महाप्रबंधक (Cyber Security, ITDA) श्री अनिल जोशी उपस्थित रहे।
I4C, गृह मंत्रालय की प्रशिक्षण टीम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ी रही और Cyber Commandos का मार्गदर्शन किया।
आस्था की रक्षा… तकनीक की शक्ति के साथ।
उत्तराखण्ड पुलिस — सुरक्षित श्रद्धालु, सुरक्षित डिजिटल यात्रा, सुरक्षित उत्तराखण्ड।
