ई-रिक्शा चालकों को पंजीकरण हेतु हरिद्वार यातायात पुलिस सीपीयू द्वारा किया गया प्रोत्साहित

ई-रिक्शा चालकों को पंजीकरण हेतु हरिद्वार यातायात पुलिस सीपीयू द्वारा किया गया प्रोत्साहित

पुलिस अधीक्षक यातायात के आदेशानुसार यातायात पुलिस/सीपीयू हरिद्वार द्वारा ई-रिक्शा चालकों को रूट निर्धारण पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर उन्हें दिनांक 31 मार्च 2026 तक आरटीओ कार्यालय में रूट निर्धारण एवं पंजीकरण कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि आगामी दिनांक 1 अप्रैल 2026 से सभी ई रिक्शा वहां निश्चित रोड पर ही सवारी लेकर आओ गण कर सकेंगे

जिन ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारण एवं पंजीकरण नहीं होगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक ई-रिक्शा चालकों को पंजीकरण के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वेच्छा से एवं समयबद्ध तरीके से अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकें। और हरिद्वार में बढ़ते ई रिक्शा वाहनों से आमजन मानस को होने वाली असुविधा से निजात प्राप्त हो सके व यातायात का आवागमन सुचारू रूप से चल सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *